{"_id":"66bb5b6a9a67b9f11202ffc1","slug":"education-increases-by-sharing-set-goals-and-move-ahead-by-making-rules-bhagat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133550-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांटने से बढ़ती है शिक्षा, लक्ष्य तय करो और नियम बनाकर आगे बढ़ो : भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांटने से बढ़ती है शिक्षा, लक्ष्य तय करो और नियम बनाकर आगे बढ़ो : भगत
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते एसपी
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर ने छात्रों को किया जागरूक
नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध के बारे में विस्तारपूर्वक दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लक्ष्य तय करो और उसे हासिल करने के लिए नियम बनाकर आगे बढ़ो। जीवन में अपने नियम बनाकर आगे बढ़ने वाले हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं। पढ़ाई-लिखाई और परिवार के लिए भी नियम बनाकर चलना चाहिए। छात्रों से यह बात एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा बांटने से बढ़ती है। इसलिए अपनी कक्षा पास करने के बाद वे अपनी किताबें जरूरतमंदों को दें, जिससे उनकी किताबें पढ़कर और भी कामयाब हो सकें।
विद्यार्थियों को सर्वप्रथम अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए प्रयास करना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही है। देश की कामयाबी से जलने वाले युवा पीढ़ी का भविष्य खराब करने के लिए इन तक नशा पहुंचा रहे हैं। युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि उनका लक्ष्य किसी न किसी तरीके से जिले के 50 हजार विद्यार्थियों को जागरूक करना है। यदि युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर जागरूक होगी तो उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति अभिभावकों को सचेत करने का आग्रह किया। सामुदायिक पुलिस योजना के बारे में भी इस दौरान विस्तार से चर्चा की। छात्रों को अधिक से अधिक समय खेलकूद गतिविधियों की ओर देने के लिए कहा। इस मौके पर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के शारीरिक शिक्षक प्रदीप पठानिया सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से भविष्य निर्माण में आवश्यक जानकारियां मिलती हैं।
छात्र अंशुल पटियाल
एसपी हमीरपुर ने नशे के दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम के लिए ड्रग फ्री एप के बारे में जानकारी दी। अब मैं अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकूंगा ताकि नशे की रोकथाम में अपना योगदान दे सकूं।
विज्ञापन
छात्र विशांत
साइबर अपराध को लेकर देश-प्रदेश के विभिन्न घटनाक्रम सुने थे लेकिन इसके बचाव को लेकर पूरी जानकारी नहीं थी। ऐसे में अब अमर उजाला के इस कार्यक्रम में साइबर अपराध की जानकारी मिल पाई है।
छात्र ऋषभ शर्मा
स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रमों से सीख मिलती है। एसपी हमीरपुर ने छात्रों को विभिन्न टोल फ्री नंबरों और सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जो विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।
छात्र हर्षित