फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Educated unemployed union protested at Gandhi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षित बेरोजगार संघ ने गांधी चौक पर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
कहा, राज्य चयन आयोग का गठन महज नाममात्र
विज्ञापन

सरकार ने किया था पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा, नहीं हुआ पूरा

युवाओं ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शिक्षित बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश सरकार की ओर से चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां न करने और अपने घोषणा पत्र में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने के अपने वायदे को पूरा न करने पर रोष प्रकट किया। युवाओं ने इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र भेजा।

युवाओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है और प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों को भरने की जहमत नहीं उठा रही है। जबकि प्रदेश सरकार ने सरकार बनाते समय यह वादा किया था कि पांच लाख युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी लेकिन आज तक एक भी पद पर भर्ती नहीं निकली है। इससे नौकरी की तलाश में भटक रहे युवा मायूस हो रहे हैं। अधिकारी पेपरों को लीक कर रहे हैं जिसका खामियाजा युवा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रदेश राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है लेकिन वहां पर भी स्टाफ भी कमी है और समय पर कार्य नहीं हो पा रहा। युवाओं ने मांग की कि जल्द से जल्द प्रदेश में युवाओं के लिए राज्य चयन आयोग की ओर से भर्तियां खोली जाएं और उम्रदराज हो रहे युवाओं को नौकरियां में कुछ वर्ष आयु की छूट भी दी जाए। शिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्य गारंटियों में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन अब तक सरकार ने उस पर कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के राज्य चयन आयोग का गठन नाममात्र ही है तथा अभी तक कोई भर्तियां नहीं की गई हैं। एसएससी और यूपीएससी की तरह हिमाचल में कैलेंडर निकाला जाए। अगर सरकार हमारी मांगों नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते हैं विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा
सरकार को चाहिए कि जो अधिकारी इन पेपरों को लीक कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और एक विशेष नीति का निर्माण किया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की न सोचे। मनोज, युवा।
प्रदेश सरकार पांच लाख युवाओं को रोजगार का वादा करके सत्ता में आई थी लेकिन, अभी तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। ऐसे में सरकार को अब इस वादे को पूरा करना चाहिए। लाखों युवा रोजगार की तलाश में हैं।
विकास, युवा

बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है जिससे शिक्षित युवाओं को नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जब नौकरियां ही नहीं होंगी तो युवा अपने परिवार का बोझ किस तरह से उठाएंगे।

अंकित, युवा।

राज्य चयन आयोग के माध्यम से शीघ्र विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू की जानी चाहिए ताकि नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को थोड़ी राहत मिल सके और लंबे समय से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उनके परिश्रम का फल मिल सके।
साहिल, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed