फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eat millet laddus and control cholesterol

Hamirpur (Himachal) News: बाजरे के लड्डू खाएं और करें कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित

Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बफड़ी के गांव हरनेड़ में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें कृषि विकास अधिकारी प्रवीण अत्री व कृषि प्रसार अधिकारी अनिल, बीटीएम विमला देवी और सुंदरनगर से विमला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान किसानों को मोटे अनाज के फायदे और उनसे बनने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। मोटे अनाज मंडल (कोदरा) की चाय, बाजरा के लड्डू, मंडल का हलवा, ज्वार का पॉपकॉर्न आदि बनाए गए और किसानों को भी बनाने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन



शिविर में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बाजरे के लड्डू खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जा सकता है, पाचन क्रिया में सुधार होता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में फायदेमंद, कब्ज की समस्या से निजात, वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं, रागी या मंडल को किसी भी रूप में खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। रागी चाय हार्ट मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। यह चाय पहले कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। कृषि विकास अधिकारी प्रवीण अत्री व कृषि प्रसार अधिकारी अनिल ने कहा कि कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रमोशन ऑफ न्यूट्रिकल्स के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेश धीमान ने कहा कि मोटे अनाज खाने से कई तरह के फायदे होते हैं और किसानों को मोटे अनाज का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए शिविरों के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मोटे अनाज से कई तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed