फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Earned virtue by taking holy bath on Makar Sankranti

Hamirpur (Himachal) News: मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान कर कमाया पुण्य

Mon, 15 Jan 2024 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Earned virtue by taking holy bath on Makar Sankranti
शिवपुरी धाम समताना में मकर संक्र ांति पर बनाई गई खिचड़ी।(संवाद)
हमीरपुर। जिले में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न पवित्र स्थानों पर लोगों ने स्नान किया। छोटे बच्चों ने खूब पतंग उड़ाए। जिले में मकर संक्राति के दिन छोटी बच्चियों के कान, नाक छिदवाने की भी परंपरा है। इस मौके पर सुनार की दुकानों पर छोटी बच्चियों के नाक व कान छिदवाने के लिए भी भीड़ उमड़ी रही। मकर संक्रांति के दिन लोगों ने घरों में खिचड़ी बनाई।
विज्ञापन


इस दौरान जगह-जगह भंडारे, प्रवचनों सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिवपुरी धाम समताना में मकर संक्रांति पर्व पर विशेष प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के मंहत शेखर सुमन ने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने मुखारविंद से प्रवचन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। मंदिर में खिचड़ी भी बनाई गई। समताना पंचायत के पूर्व प्रधान जनक राज लंबे समय से यहां पर लंगर सेवा संभालते हैं। आयोजन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। भजन कीर्तन से यहां माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इसी क्रम में नादौन के साथ सटे बेला गांव के वार्ड नंबर एक मोक्षधाम महाकाल मंदिर में रविवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। भंडारे में आसपास के सैकड़ों लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed