{"_id":"6a11fb535899b0583506e026","slug":"e-auto-drivers-are-charging-more-than-the-prescribed-rates-manohar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-194569-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे ई-ऑटो चालक : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे ई-ऑटो चालक : मनोहर
Sun, 24 May 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 24 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
हमीरपुर। दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके कौड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, केसी गौतम आदि ने बताया कि ई-ऑटो चालक उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं।
उन्होंने आरटीओ हमीरपुर से मांग की है कि इस बारे में औचक निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसके अलावा विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में रात 10 बजे के बाद भी डीजे का संचालन किया जा रहा है, जिससे बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं।
संगठन के सदस्यों ने मांग उठाई है कि पशुओं के लिए पॉलीक्लीनिक स्थापित किया जाए। लोग अपने पशुओं को लेकर विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए पालमपुर जाते हैं।
उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड मनमाने तरीके से स्मार्ट बिजली मीटर लगा रहा है। लोगों की मर्जी पर ही स्मार्ट बिजली मीटर लगाएं जाएं। इस अवसर पर युद्धवीर पठानिया, केसी गौतम, हेमराज शर्मा, ओपी नंदा, गोपाल शर्मा, सुरेश चंद, शंभू राम जसवाल, अशोक कुमार सोनी, ठाकुर रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।