फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dust flying in Tauni Devi during NH construction work

Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कार्य के दौरान टौणी देवी में उड़ रही धूल

Tue, 08 Apr 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dust flying in Tauni Devi during NH construction work
एनएच 03 निर्माण के चलते उड़ती धूल कर रही लोगों को परेशान। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन निर्माण कार्य के चलते टौणी देवी में धूल उड़ रही है। धूल-मिट्टी के उड़ने से पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालक भी परेशान हैं। इसका कारण एनएच निर्माण कंपनी की ओर से नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं करना है। एनएच का निर्माण कार्य तीन सालों से जारी है। वाहनों की आवाजाही से दिन भर उड़ रही धूल दुकानों में रखे सामान को भी खराब कर देती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कंपनी की ओर से कभी-कभार ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिस कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने निर्माण कंपनी से दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन



एनएच तीन निर्माण कंपनी लोगों को सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। संबंधित ठेकेदार को पानी का नियमित रूप से छिड़काव करने के लिए कहा जाएगा।
-सुशील ठाकुर, साइट इंजीनियर, एनएच निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed