{"_id":"694855b7931ef3023101128a","slug":"dungri-village-will-get-the-gift-of-a-new-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-177502-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डूंगरी गांव को मिलेगी नई सड़क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डूंगरी गांव को मिलेगी नई सड़क की सौगात
Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
डुंगरी में निकाली जा रही सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रौहीं के गांव डूंगरी में शीघ्र ही नई सड़क का निमार्ण किया जाएगा। डूंगरी गांव में करीब 150 घर हैं। इनमें से आधा गांव सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को डेढ़ किलोमीटर पैदल सफर कर पट्टा से अवाहदेवी वाया तरक्वाड़ी सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
अब गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए करीब 800 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते दो पुलियों तथा दो डंगों को निर्माण भी होगा। लंबे समय बाद सड़क की मांग पूरा होने पर ग्रामीण बेहद प्रसन्न हैं। लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज की देखरेख में सड़क निकालने का कार्य हो रहा है।
भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने डूंगरी में बनी नई वर्षाशालिका के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की मांग पर सड़क को निकालने की घोषणा की थी। घोषणा के तीन माह के बाद लोक निर्माण विभाग ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, डूंगरी निवासी जगदीश चंद, लेखराज शर्मा, राज कुमार, सोनू कुमार, माया शर्मा, ममता शर्मा, केशव कौंड़ल, कमल कुमार आदि ग्रामीणों ने कहा कि डूंगरी गांव पूरी तरह से सड़क सुविधा से जुड़ने से गांव के विकास को नया रूप मिलेगा और वाहन आसानी से घर द्वार तक पहुंचेंगे।
लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि डूंगरी गांव को सड़क निकालने का कार्य जारी है। वहीं, भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। डूंगरी गांव के लिए सड़क निकालने के लिए 10 लाख रुपये दिए गए हैं। इस सड़क को शीघ्र ही नाबार्ड में डालकर पक्का किया जाएगा।