{"_id":"61d7304814a02a7176305c11","slug":"due-to-the-construction-work-of-medical-college-the-connectivity-road-of-village-banh-blocked-hamirpur-hp-news-sml395911721","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते गांव बन्ह की संपर्क सड़क अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते गांव बन्ह की संपर्क सड़क अवरुद्ध
विज्ञापन
बन्ह गांव का रास्ता अवरुद्ध होने पर ग्रामीणों के साथ मौका देखते एसडीएम नादौन।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (स्थित जोलसप्पड़) के निर्माण कार्य के चलते ग्राम बन्ह के निवासी संपर्क सड़क से वंचित हो गए हैं। समस्या को लेकर गांववासी खासे चिंतित हैं। लोगों की शिकायत पर एसडीएम नादौन विजय धीमान ने वीरवार को मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की।
ग्रामीणों में पूर्व प्रधान फांदी खान, जट्टूदीन, मनोहरी रसिया, मनोहर अली तथा नेक मोहम्मद आदि ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जब से लगा हुआ है, तब से ही इनके गांव की संपर्क सड़क अवरुद्ध है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों तथा अन्य लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल के बाहर से थाई मोड़ से लेकर पुली गांव बन्ह तक कॉलेज की बाउंड्री के साथ-साथ छह मीटर संपर्क सड़क बनाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी समस्या न रहे।
मौके पर पहुंचे एसडीएम नादौन विजय धीमान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन तथा सीपीडब्ल्यूडी से बात हुई है कि कॉलेज के निर्माण स्थल के बीच से जाने वाला संपर्क मार्ग निर्माण कार्य के चलते थोड़ा अवरुद्ध हुआ है। लेकिन, कुछ समय बाद इसी संपर्क मार्ग को पक्का कर दिया जाएगा। जिससे सभी गांववासियों के लिए भी सुविधा होगी। तब तक के लिए उन्होंने स्थानीय वासियों से सहयोग का आग्रह किया है। जहां तक गांव थाई की सड़क की बात है तो वहां पर भी कॉलेज की बाउंड्री के साथ सड़क बनने का विकल्प खुला है, लेकिन वहां पर कुछ स्थानीय लोगों की निजी भूमि आती है। उनसे निजी भूमि की गिफ्ट डीड देने की बात पहले भी हुई है तथा दोबारा भी बात करने का प्रयास किया जाएगा। यदि वे मान जाते हैं तब संपर्क मार्ग बना दिया जाएगा। एसडीएम नादौन ने यह भी कहा कि गांव थाई के लिए ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ ने भी वैकल्पिक संपर्क मार्ग का काम लगा रखा है। वहां से भी गांव के कुछ घरों को लाभ हो सकता है। इस मौके पर सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गणेश दत्त बिष्ट, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से डॉ. अनिल वर्मा, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह, कानूनगो रंगस तथा हलका पटवारी रंगस के अलावा प्रधान ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ मीना कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत रंगस राजीव कुमार, उपप्रधान नसीर मोहम्मद तथा अन्य सभी गांववासी मौजूद रहे।