फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to lunar eclipse, the doors of Avahadevi Mata temple will remain closed today

Hamirpur (Himachal) News: चंद्रगहण के चलते आज अवाहदेवी माता मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Due to lunar eclipse, the doors of Avahadevi Mata temple will remain closed today
अवाहदेवी माता मंदिर
अवाहदेवी (हमीरपुर)। रविवार सात सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण का असर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दिखाई देगा। परंपरा के अनुसार इस अवधि में अवाहदेवी माता मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में दर्शन की व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। अवाहदेवी माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोतीलाल शर्मा ने बताया कि ग्रहण का सूतक रविवार दोपहर 12:57 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इसी कारण मंदिर के कपाट दोपहर लगभग 1:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे। रविवार मध्यरात्रि 1:26 बजे चंद्रग्रहण समाप्त होगा।
विज्ञापन


इसके उपरांत सोमवार आठ सितंबर को प्रातःकालीन आरती के बाद कपाट पुनः खोले जाएंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहणकाल में मंदिर के द्वार बंद रखना शास्त्रसम्मत है। इसके बाद विशेष शुद्धिकरण प्रक्रिया भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध मंदिर में ग्रहण के दौरान भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खुले रहेंगे। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने बताया कि यहां पर कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। भक्त अपने आराध्य के दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed