फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to land dispute, the hands and feet of the young man were left on the dam on the road.

जमीन विवाद के चलते युवक के हाथ-पांव बांध सड़क पर छोड़ा

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to land dispute, the hands and feet of the young man were left on the dam on the road.
ख्याह कंगरी में बंधक बनाकर सड़क पर छोड़ा युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पांच दिन पूर्व घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता युवक बुधवार सुबह करीब पांच बजे एनआईटी हमीरपुर के नजदीक सड़क पर बंधक अवस्था में मिला है। 34 वर्षीय इस युवक की पहचान लखविंद्र सिंह पुत्र मोहिंद्र सिंह गांव ख्याह कंगरी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस युवक के मुंह पर पट्टियां बंधी थीं और हाथ-पांव को रस्सी की मदद से बांधा गया था। बुधवार सुबह की सैर कर रहे लोगों की नजर जब इस युवक पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू किया गया। बाद में थाने में युवक ने शिकायत दी कि उनके गांव में सड़क निर्माण को लेकर जमीन विवाद चल रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद गांव के 26 लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल करवाने के बाद युवक को घटनास्थल पर भी लेकर गई। बता दें कि यह युवक 25 दिसंबर को घर से लापता था। इस बारे में सुजानपुर पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया है। इस मामले की छानबीन अभी तक चल रही है।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed