फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to lack of space in the workshop, the bus engine was opened on the roadside.

Hamirpur (Himachal) News: वर्कशॉप में जगह की कमी, सड़क किनारे खोल दिया बस का इंजन

Thu, 08 Jan 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of space in the workshop, the bus engine was opened on the roadside.
एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप सड़क किनारे मोड़ पर खड़ी बसें। संवाद
हमीरपुर। एचआरटीसी वर्कशॉप में जगह कम होने के कारण सड़क किनारे बस की मरम्मत हो रही है। बाइपास मार्ग में सड़क पर एक बस का इंजन खोला गया है। इसकी मरम्मत कर बस को चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीखे मोड़ पर खड़ी एचआरटीसी बसें अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भी दिक्कते आ रही हैं। खासकर शाम को यहां दिक्कत बढ़ जाती हैं। बुधवार दोपहर 12:16 बजे बाइपास मार्ग हमीरपुर के तीखे मोड़ पर सरकारी बसें खड़ी हैं। वाहन चालक संभल कर गुजर रहे हैं। बसें खड़ी होने के कारण गुजर रहे वाहन चालकों को दूसरी तरफ से आने वाली गाड़ियां ठीक से नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन

हाॅर्न बजाकर सामने से आ रही गाड़ियों को सूचना दे रहे हैं। कुछ गाड़ियां लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़ी हैं। एक बस का इंजन सड़क किनारे खोला गया है। इसकी मरम्मत वर्कशॉप पर नहीं, बल्कि सड़क किनारे की जा रही है। कुछ बसें वर्कशॉप से 600 से 700 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी हैं। वर्कशॉप में बसों में प्रवेश के लिए समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश मार्ग में कई बसें खड़ी हैं। वर्कशॉप में जगह नहीं होने के कारण वर्कशॉप मार्ग में बसें खड़ी की गई हैं। वर्कशॉप में भी सरकारी गाड़ियों की काफी अधिक संख्या हैं। एचआरटीसी वर्कशॉप हमीरपुर में 20 से 25 बसें खड़ी करने की क्षमता है, लेकिन एचआरटीसी की बसें काफी संख्या में खराब होती हैं। जब इनकी मरम्मत करने के लिए इन्हें वर्कशॉप में लाया जाता है तो यहां पर इनको पार्क करने के लिए जगह कम पड़ जाती है।
इसके अलावा जिन बसों का रूट पर जाने के लिए समय होता है, वह बसें भी यहां खड़ी कर दी जाती हैं, जिस कारण समस्या और बढ़ जाती है। आए दिन इस तरह की समस्या होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आती हैं।


कोट

कई बार वर्कशॉप में बसों को खड़ी करने के लिए जगह कम पड़ जाती हैं। नए बस अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। जैसे ही निर्माण पूरा होगा, वहां पर बसों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। जिस बस का इंजन सड़क किनारे खोला गया है, वह चंबा डिपो की है। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो

एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप सड़क किनारे मोड़ पर खड़ी बसें। संवाद

एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप सड़क किनारे मोड़ पर खड़ी बसें। संवाद

एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप सड़क किनारे मोड़ पर खड़ी बसें। संवाद

एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप सड़क किनारे मोड़ पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article