{"_id":"69e7c7ca7dde1af6350e4197","slug":"dry-tears-in-the-eyes-a-flood-of-pain-flowing-in-the-heart-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-458851-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंखों में सूखे आंसू... दिल में बह रहा दर्द का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंखों में सूखे आंसू... दिल में बह रहा दर्द का सैलाब
विज्ञापन
ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर एक काली चीक में अपने बेटे की पार्थिव देह का इंतजार करते हुए पर
बिझड़ी (हमीरपुर)। आंखें दरवाजे पर टिकी हैं लेकिन आंसू अब सूख चुके हैं... गले से निवाला नीचे नहीं उतर रहा। अब दिल में दर्द का सैलाब बह रहा है। यह दर्द बयां करते हुए ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर एक काली चीक के उधम सिंह की आवाज भर्रा जाती है।
उनके बेटे की 10 दिन पहले साउथ अफ्रीका में मौत हो गई लेकिन अब तक शव नहीं पहुंचा है। जो भी उनके घर आ रहा है उससे उधम सिंह यह कह रहे हैं कि बस एक बार मेरा बेटा घर आ जाए। 10 दिन से घर में मातम पसरा है और परिवार अब भी अपने बेटे के पार्थिव शरीर के इंतजार में है। हर आहट पर उम्मीद जागती है कि शायद बेटा लौट आया हो।
जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को साउथ अफ्रीका में होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से अमन की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन समय बीतने के साथ दर्द कम होने के बजाय और गहरा होता जा रहा है, क्योंकि अब तक अमन का शव भारत नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि भारतीय दूतावास और जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रक्रिया पूरी करने के आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही हैं। अमन के मौसा प्यार सिंह और उपेंद्र ने बताया कि उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी। उन्हें बताया गया था कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा लेकिन साउथ अफ्रीका में होटल प्रबंधन ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया है। इससे परिवार के संदेह और गहरे हो गए हैं।
परिवार का कहना है कि सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया जा रहा। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अमन का शव बिना पोस्टमार्टम के ही भारत भेजने की तैयारी की जा रही है।
अमन नहीं पीता था शराब, औरों को भी दूर रहने की देता था सलाह
उपेंद्र सिंह का कहना है कि होटल प्रबंधन का दावा है कि अमन ने शराब पी रखी थी, जबकि परिवार इस बात को सिरे से नकारता है। उनका कहना है कि अमन न सिर्फ खुद शराब नहीं पीता था, बल्कि दूसरों को भी इससे दूर रहने की सलाह देता था।
डूबने से मौत नहीं, साजिश की आशंका जताई
परिजनों ने आशंका जताई है कि अमन की मौत केवल डूबने से नहीं बल्कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग उठाई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।