फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drunk shopkeeper broke glass of buses, settlement reached for Rs 60 thousand

Hamirpur (Himachal) News: नशे में दुकानदार ने तोड़े बसों के शीशे, 60 हजार में हुआ समझौता

Tue, 01 Oct 2024 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
Drunk shopkeeper broke glass of buses, settlement reached for Rs 60 thousand
जाहू बस अड्डे में खड़ी निगम की दो बसों के शीशे तोड़े। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। बस अड्डा जाहू में गत रात एक दुकानदार ने नशे की हालत में बिलासपुर डिपो की खड़ी दो एचआरटीसी की बसों के पिछले शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन अंततः दुकानदार ने 60 हजार रुपये भरकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ समझौता किया।
विज्ञापन

बिलासपुर डिपो की ये बसें बिलासपुर से जाहू वाया परनाल कलरी और घुमारवीं से लदरौर वाया कोट-कंगरी रूट पर आकर जाहू बस अड्डे में खड़ी थीं। रविवार रात को शराब के नशे में दुकानदार ने दोनों बसों के पिछले बड़े शीशे तोड़ दिए। इस घटना की जानकारी बस के चालकों और परिचालकों को तब मिली जब वे सोमवार सुबह बसों को रूट पर ले जाने लगे।
विज्ञापन

नुकसान की सूचना मिलने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और मामला जाहू पुलिस चौकी तक पहुंचा। पुलिस ने नुकसान का निरीक्षण किया और दोषी दुकानदार को चौकी बुलाया। इस घटना ने दोनों बसों के रूट पर भी असर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ और दुकानदार ने 60 हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद दोनों बसें समझौते के बाद दोपहर 1:25 मिनट पर अपने रूट पर चल पाईं। जाहू पुलिस चौकी के प्रभारी फिरोज अख्तर ने कहा कि समझौते के कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed