फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drugs being sold despite the ban

बड़सर में प्रतिबंध के बावजूद भी बिक रहे मादक पदार्थ

Thu, 28 Jul 2022 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत मैहरे, बिझड़ी, गारली, चकमोह, सलौणी, दियोटसिद्ध क्षेत्रों में खोखा संचालक दुकानदार प्रतिबंध के बाद भी मादक पदार्थ बेचकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी मदन शर्मा, सुरेश कुमार, लक्की चौधरी, राकेश कुमार, राजेश सिंह का कहना है कि खोखा संचालक दुकानदार रोजाना गुटका, तंबाकू, खैनी मादक पदार्थों को दोगुने दाम पर बेचकर चांदी कूट रहे हैं। हालांकि कायदे के अनुसार किसी भी प्रतिबंधित वस्तु की बिक्री करना अपराध है, लेकिन इसके बावजूद ये दुकानदार इन प्रतिबंधित वस्तुओं को बेचकर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर दिन बाहरी राज्यों से निजी वाहनों, ट्रकों और बसों के माध्यम से इन प्रतिबंधित वस्तुओं की खेप प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुकानदार गुटका खैनी के पांच रुपये के पैकट को 10 रुपये और 10 रुपये के पैकट को बीस रुपये में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। क्षेत्र में गुटका खैनी के शौकीनों को इसका सेवन करते हुए सरेआम देखा जा सकता है। लोग इसके बारे में प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी बड़सर कुलदीप सिंह का कहना है कि जिस स्थान से प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री की शिकायत विभाग के पास आती है। विभाग की ओर से दबिश देकर ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed