फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drug smuggling accused sent on police remand for two days again

Hamirpur (Himachal) News: दोबारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे नशा तस्करी के आरोपी

Thu, 16 Nov 2023 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में जालंधर से पकड़े गए नशा तस्करों को पुलिस ने वीरवार को फिर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक बार फिर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में आरोपी अमनप्रीत और करमपाल की भूमिका को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। अमनप्रीत और करमपाल आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों को गत शनिवार को हमीरपुर पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि शीघ्र ही पुलिस इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती हैं। अमनप्रीत ऊना के अंब में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। इस केंद्र में करमपाल की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। एनआईटी हमीरपुर में छात्र की मौत के मामले के बाद हेरोइन की तस्करी को लेकर कुल आठ आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को वीरवार को दोबारा अदालत में पेश गया था। अदालत ने फिर आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed