{"_id":"604d03a88ebc3ee63965e1a8","slug":"driver-s-health-deteriorated-bus-collided-with-tree-hamirpur-hp-news-sml364054978","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की बिगड़ी तबीयत, पेड़ से टकराई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की बिगड़ी तबीयत, पेड़ से टकराई बस
विज्ञापन
गलोड़ के नारा में चालक की तबीयत खराब होने के बाद पेड़ से टकराई बस।
- फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (नादौन)। परिवहन निगम के चालक की बस में अचानक तबीयत खराब होने से नारा गांव में कॉलेज विद्यार्थियों से भरी बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में किसी भी सवार को चोटें नहीं आई हैं, लेकिन बस को नुकसान पहुंचा है। चालक को गलोड़ अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे धनेटा से वाया गलोड़ हमीरपुर जा रही एचआरटीसी बस के चालक की नारा के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान चालक बेहोश हो गया।
चालक ने बस को ब्रेक तो लगाई लेकिन बस रुकने से पहले सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि यहां कोई ढांक या खाई नहीं थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बस कॉलेज विद्यार्थियों से खचाखच भरी हुई थी। चालक को बेहोशी की हालत में गलोड़ अस्पताल लाया गया। चिकित्सा अधिकारी हिमानी राणा ने बताया चालक के शुरूआती परीक्षण रिपोर्ट ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। उधर, आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि चालक का ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से यह घटना घटी है। इस दुर्घटना में बस का फ्रंट शीशा टूट गया है। बस में बैठी सवारियां सुरक्षित हैं।