{"_id":"d6d6955917e36c4586b508ed5a6dae68","slug":"driver-conductors-association-demands-4-9-14-within-a-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में मांगा 4-9-14 का एरियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में मांगा 4-9-14 का एरियर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की वर्कशाप में चालक संगठन ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रर्दशन में हमीरपुर क्षेत्र की सभी यूनियनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न मांगों को रखा गया।
विज्ञापन
इसमें ड्राइवर ड्यूटी इंचार्ज को यथावत करना, जेएनयूआरएम की बसों का संचालन तुरंत करवाने, चालकों का बढ़ा वेतन तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग रखी गई। यूनियन ने खेद जताया कि सभी डिपुओं के कर्मचारियों को 4-9-14 के एरियर का लाभ मिल चुका है, लेकिन हमीरपुर डिपो के कर्मचारियों को नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
यूनियन ने चेताया कि अगर एक माह के भीतर कर्मचारियों को एरियर न मिला तो दोबारा धरना-प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। मांगों को लेकर सुरेश ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष चालक यूनियन की अध्यक्षता में सहायक उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर चालक परिचालक संगठन के उपप्रधान शिव कुमार, सर्व कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव सुरेंद्र पटियाल, प्रधान राजू शर्मा, अध्यक्ष किशोर कुमार, पवन कुमार कोषाध्यक्ष, हमीरपुर क्षेत्र के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, रमेश चंद, संजीव कुमार, सुभाष शर्मा, सीताराम, रघुवीर सिंह, मनमोहन सिंह, रजिंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, श्रवण कुमार, अश्वनी कुमार, विकास शर्मा उपस्थित रहे।