फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water supply restored in Bharedi after six days

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में छह दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल

Mon, 29 Jan 2024 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी कस्बे में छह दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। कस्बे में पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को सर्द मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को 27 जनवरी के संस्करण में प्रमुखता से उठाने के बाद विभाग ने पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों डॉ. वेद प्रकाश, कल्पना शर्मा, राज कुमार, राकेश कुमार, सहगल, दीनानाथ, सुनील कुमार, यशवंत, प्रकाश चंद, कर्मचंद, मनोहर लाल, निर्मल कुमार, हुक्कम चंद ने कहा कि पूर्व में भरेड़ी कस्बे में पानी न आने की वजह से उन्हें परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। अब जल शक्ति विभाग ने छठे दिन पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि भरेड़ी में इससे पूर्व कभी भी पेयजल समस्या नहीं हुई है लेकिन अब विभागीय लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में जलशक्ति विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता ओपी भारद्वाज ने कहा कि भरेड़ी में पेयजल की सप्लाई को सुचारू कर दिया है। बमसन लगवालती पेयजल योजना से पानी की सप्लाई बहुत कम आ रही है। इस कारण भरेड़ी में पेयजल समस्या हो रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed