फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water scheme will be built in Ladrour with 93.28 crores, site identified

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर में 93.28 करोड़ से बनेगी पेयजल योजना, साइट चिन्हित

Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme will be built in Ladrour with 93.28 crores, site identified
लदरौर क्षेत्र की नई पेयजल योजना के निर्माण के लठियाणी के कोसरियां पुटपांगड़ में साइट देखते हुए ज - फोटो : mathura
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के लदरौर क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों की पेयजल समस्या का स्थाई हल होगा। इसके लिए 93 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से नई पेयजल योजना का निर्माण होगा।
विज्ञापन

निर्माण के लिए जल शक्ति विभाग ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के उपमंडल लदरौर के अधीन इस योजना का निर्माण होगा। जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह पठानिया और शाहतलाई बिजली उपमंडल के सहायक अभियंता भारद्वाज व अन्य कर्मचारियों ने योजना के निर्माण के लिए गोबिंद सागर से ऊना जिला के लठियाणी के कोसरियां पुटपांगड़ में साइट को चिन्हित किया है। इस स्थान पर पेयजल योजना का कुआं व पंप हाउस बनेगा।
विज्ञापन

यहां से पानी को लिफ्ट कर उखली में भंडारण टैंक में डाला जाएगा। यहां से भी पानी को द्रोण टैंक तक पहुंचाया जाएगा। पहले से बने टैंकों में पानी डालकर 14 पंचायतों की 40 हजार आबादी को सप्लाई की जाएगी। इस योजना को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिली है। इससे नंधन, पट्टा, करहा, खरवाड़, झरलोग, भौंखर, कड़ोहता, मुंडखर, भकेड़ा, जाहू सहित अन्य पंचायतों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक विक्रम शर्मा, प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, प्रधान मोनिका देवी, खरवाड़ पंचायत प्रधान भागां देवी, भौंखर पंचायत उपप्रधान नवीन ठाकुर आदि ने बताया कि योजना के बनने से क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
कोट

93 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई पेयजल योजना के निर्माण के लिए गोबिंदसागर में साइट को देखा गया है। कोसरियां के पुटपांगड़ा में पंप हाउस और कुएं का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के बनने से लोगों की पानी की समस्या दूर होगी।

-राजेंद्र सिंह पठानिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर



लदरौर क्षेत्र की नई पेयजल योजना के निर्माण के लिए लठियाणी के कोसरियां पुटपांगड़ में साइट देखते हुए जल शक्ति व बिजली बोर्ड के अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed