फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water pipes are breaking every day due to lack of underground connection

Hamirpur (Himachal) News: भूमिगत न होने से प्रतिदिन टूट रहे पेयजल पाइप

Fri, 03 May 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी बाजार में पेयजल पाइपों के ऊपर से गुजर रहीं गाड़ियां
विज्ञापन

पाइपों के टूटने से अक्सर बाजार में रहती है पेयजल समस्या
लोगों ने जल शक्ति विभाग से पाइपों को भूमिगत करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बिझड़ी के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइनों के भूमिगत न होने से इनके टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। बाजार में खुली पेयजल पाइपों पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन गुजर रहे हैं। इसे पाइप लाइनें टूटकर क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लोगों को सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल पाइप लाइनें डालने के दौरान विभागीय अधिकारियों की बरती गई लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों विनोद कुमार, राकेश, प्रदीप, सुनीता कुमारी, नीना देवी आदि ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से बिझड़ी बाजार में डाली गई पेयजल पाइपलाइन भूमिगत नहीं की गई है। ऐसे में वाहनों के गुजरने से पाइपलाइन टूटती रहती है। इससे अक्सर बाजार में पेयजल किल्लत बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों को घरद्वार पर पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पाइपलाइन डाली गई है लेकिन पाइपों को भूमिगत न करना विभागीय अधिकारियों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रत्येक दिन बाजार में पाइपों के टूटने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में विभाग पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए कर्मचारी भेजने पड़ते हैं। शुक्रवार को भी बिझड़ी बाजार में मुख्य पेयजल पाइप के टूटने से कर्मचारियों को आधा घंटा पेयजल पाइप की मरम्मत करनी पड़ी। उन्होंने विभाग से पेयजल पाइपलाइन को अंडर ग्राउंड करने की मांग की है। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज चौहान ने कहा कि अधिकतर पाइपलाइन भूमिगत हैं। जहां पर लोगों ने नए कनेक्शन लिए हैं वे पाइपें ऊपर हो सकती हैं। आगामी समय में सड़क किनारे बिछाई गए पाइपों को भूमिगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed