फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water crisis in Jahoo Panchayat... 500 taps dry for three days in four villages

Hamirpur (Himachal) News: जाहू पंचायत में पेयजल संकट... चार गांवों में तीन दिन से 500 नल सूखे

Sun, 26 Apr 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के अंतर्गत आने वाली जाहू पंचायत के तलाई, कांगुघट्टी, सुलगवान और डोहग गांवों में पिछले तीन दिन से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि लगभग 500 नलों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन

इस पेयजल किल्लत से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जंपर खराब होने और बिजली का लोड कम होने के कारण मोटरें पर्याप्त पानी नहीं उठा पा रही हैं, जिसके चलते पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

नतीजतन ग्रामीणों को मजबूरी में टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जाहू पंचायत के उपभोक्ताओं के लिए जाहू में नई उठाऊ पेयजल योजना बनाई गई है, जिसके माध्यम से पानी को ओवरहेड टैंकों में भरकर आपूर्ति की जाती है, लेकिन गर्मी बढ़ते ही नलों से पानी की आपूर्ति अचानक बंद हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों में पवन कुमार, कृष्ण चंद, विजय कुमार, रमेश चंद, उत्तम चंद और कर्म चंद आदि ने बताया कि क्षेत्र के कुओं का पानी भी पीने योग्य नहीं है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, लेकिन इसके विपरीत उन्हें पर्याप्त पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट
बिजली का कम लोड होने के कारण मोटरें पानी नहीं उठा रही हैं। अब समस्या का समाधान हो गया है। रविवार से पानी नलों में आ जाएगा। -राजेंद्र सिंह पठानिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, उपमंडल लदरौर

जंपर में खराबी आने के कारण बिजली की समस्या आई थी। इसे ठीक कर दिया गया है। लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए विभाग प्रयासरत है। -संजय कुमार, सहायक अभियंता, बिजली उपमंडल भरेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article