फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water crisis deepens in Barsar, 20 thousand people affected

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में पेयजल संकट गहराया, 20 हजार आबादी प्रभावित

Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग बड़सर के तहत 99 ग्रां पेयजल योजना और दियोटसिद्ध पेयजल योजना के प्रभावित होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है
विज्ञापन

पानी की व्यवस्था में अधिक समय लगने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इस समस्या से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है।
ग्रामीणों में संतोष कुमार, अमर सिंह, रोशन लाल, बांकुराम, विजय कुमार, कौशल्या देवी और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। बल्ह बिहाल के बल्ह रमुही अनुसूचित जाति बस्ती में न तो हैंडपंप है और न ही कुआं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पीने के पानी के साथ-साथ पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पंचायतीराज चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

कोट :

अंधड़ से बिजली के खंभे टूटे हैं। इससे बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली बोर्ड ने पेयजल योजनाओं के लिए बिजली सप्लाई बहाल कर दी है, लेकिन इससे पंपिंग नहीं हो पा रही है, जिससे दिक्कतें आई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -रविंद्र सिंह रणौत, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article