{"_id":"660a5cb02292bae5d30c2870","slug":"drain-will-be-channelized-in-ward-8-of-municipal-council-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-124637-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड आठ में नाले का होगा चैनलाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड आठ में नाले का होगा चैनलाइजेशन
विज्ञापन
दो चरणों में किया जाएगा नाले का चैनलाइजेशन का कार्य
प्रथम चरण में डंगे लगाने और दूसरे चरण में होगा चैनलाइजेशन
निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये का बजट किया जाएगा खर्च
बरसात के दौरान नाले के साथ लगते घरों में घुस जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में स्थित नाले का चैनलाइजेशन होगा। इससे वार्ड के लोगों को बरसात के दौरान घरों में घुसने वाले पानी से निजात मिलेगी। चैनलाइजेशन कार्य पर नगर परिषद हमीरपुर की ओर से आठ लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। कार्य को दो चरणों में विभाजित किया गया है। इसमें प्रथम चरण में नाले के साथ डंगा और दूसरे चरण में नाले का चैनलाइजेशन होगा। निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद हमीरपुर ने डेढ़ माह पूर्व टेंडर आवंटित किया था ताकि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। वार्ड में स्थित नाले के कारण बरसात के दौरान काफी नुकसान होता है।
नाले का पानी आसपास स्थित घरोंं में घुस जाता है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वार्ड में गंदे पानी के कारण महामारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में लोग लंबे समय से वार्ड में स्थित नाले के चैनलाइजेशन की मांग कर रहे थे। अब नाले का चैनलाइजेशन होने से लोगों को बरसात के दौरान समस्या से निजात मिलेगी। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि लोगों की मांग पर नगर परिषद की ओर से वार्ड में स्थित नाले का चैनलाइजेशन करवाया जा रहा है। चैनलाइजेशन होने के बाद वार्ड के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।