फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dr. Praveen Kumar took charge of the district health department.

Hamirpur (Himachal) News: डा़ॅ प्रवीण कुमार ने जिला स्वास्थ्य विभाग की कमान संभाली

Thu, 08 Aug 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
बोले, लोगों को बेहतर सुविधाएं देना रहेगी प्राथमिकता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सीएमओ हमीरपुर के पद पर डाॅ. प्रवीण कुमार ने वीरवार को ज्वाइन किया है। पदभार संभालने पर सीएमओ कार्यालय के स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। डाॅ. प्रवीण शर्मा इससे पूर्व बिलासपुर में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे थे। बिलासपुर से उनका तबादला हमीरपुर के लिए किया है। वह उपमंडल नादौन के गांव सलियाल के निवासी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि हमीरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जनता का साथ बहुत जरूरी है। उन्होंने जनता से भी सहयोग की आग्रह किया है। डा़ॅ प्रवीण इससे पूर्व जिला हमीरपुर में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने डाॅक्टरी में पेशेे की शुरुआत 19 जनवरी 1991 को की थी। गारली से उन्होंने अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। इसके बाद वे बीएमओ बड़सर, भोरंज तथा नादौन भी रहे। 1994-96 तक उन्होंने हमीरपुर अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद ऊना में सेवाएं जारी रखीं। टीबी प्रोग्राम में उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। वह जिला प्रोग्राम अधिकारी ऊना रहे। ज्वालामुखी में भी कुछ समय तक वह सेवारत रहे। तीन साल से वे बिलासपुर में बतौर सीएमओ सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। हमीरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की कमान संभालने के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं का लोगों को लाभ मिले, इसका भरपूर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed