फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Door-to-door introduction of Ayurvedic method will be done

घर-घर जाकर आयुर्वेदिक पद्धति से करवाया जाएगा रूबरू

Sun, 05 Sep 2021 08:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
जाहू (भोरंज)। आयुष विभाग महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक पद्धति और जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगा। घर-घर तक जाने से पहले आयुष विभाग महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर को प्रशिक्षित करके परिपक्व बना रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत खंड भोरंज में रविवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया की अध्यक्षता में स्थानीय आशा वर्कर्स और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को आयुष विभाग के डॉक्टर विजेंद्र सिंह तथा डॉ. ललित शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इसमें आशा वर्कर को आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या, रितु चर्या, आहार-विहार, प्रकृति परीक्षण आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ मधुमेह से बचाव तथा नित्य उपयोग में आने वाली औषधियों व स्थानीय जड़ी बूटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि आशा वर्कर्स यह जानकारी अपने क्षेत्र के लोगों से माह में दो बार साझा करेंगी तथा माह में दो बार प्रत्येक परिवार की रिपोर्टिंग भी करेगी। जिससे लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया ने कहा कि आयुष विभाग की ओर से यह बहुत ही सराहनीय कदम उठाया गया है। आज सभी दवाइयों के बिना स्वस्थ रहना चाहते हैं, परंतु सही जीवन शैली जीने का या तो समय नहीं है या पूर्ण ज्ञान नहीं है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। स्वास्थ्य शिक्षक अमरदीप ने कहा कि अभी यह कार्यशाला दो दिन और चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed