फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   doomal support chariyan dee dar as a panchyat

चारियां दी धार और पुरली पंचायत का पुनर्गठन प्रासंगिक : धूमल

Thu, 27 Aug 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चारियां दी धार का पुनर्गठन कर नई पंचायत पुरली बनाने के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी जनता के साथ हैं। इस बारे में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों की ओर से धूमल से मांग उठाने के बाद पूर्व सीएम ने पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं सीएम कार्यालय को पत्र लिख जनहित में उचित निर्णय लेने को कहा है। धूमल ने कहा है कि वर्तमान जनसंख्या एवं कठिन भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए पुरली वार्ड को चारियां दी धार पंचायत से अलग कर नई पंचायत बनाना अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन

टौणी देवी विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत चारियां दी धार में एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक सड़क का सफर 26 किलोमीटर है। पंचायत ने ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर चारियां दी धार पंचायत को विभाजित कर अलग से पुरली पंचायत बनाने की मांग उठाईं थी, जिसके पूरा न होने पर जनता में निराशा है। भराईयां दी धार, चारियां दी धार, लंबरा दी धार, रांगडेयां दी धार व पुरली वार्डों में बसी यह पंचायत दुर्गम व विकट भौगोलिक स्थिति होने के कारण सड़क व पंचायतघर से वंचित है। पंचायत की आबादी करीब 1900 है। जिनमें से 1384 मतदाता हैं।
विज्ञापन

पुनर्गठन कर पुरली को अलग पंचायत बनाया जाए: धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया कि सरकार को दुर्गम पंचायत के लोगों की इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर मान लेना चाहिए। लोगों की मांग है कि ग्राम पंचायत जंदड़ू के टीका कुडुआं दी धार व ग्राम पंचायत चारियां दी धार के रोपड़ी व चारियां दी धार गांव को मिलाकर एक पंचायत चारियां दी धार बनाई जाए तथा शेष बचे भराईयां दी धार, लंबरा दी धार, जट्टां दी धार व पुरली वार्डों का पुनर्गठन कर पुरली पंचायत बनाई जाए। धूमल ने कहा कि इन दोनों पंचायतों का पुनर्गठन जनहित में प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed