फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Don't underestimate daughters, give them a chance to move ahead: Birla

बेटियों को कम न आंके, आगे बढ़ने का दें मौका : बिरला

Thu, 12 Oct 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Don't underestimate daughters, give them a chance to move ahead: Birla
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं और विभाग के अधिकारी(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्हें आगे बढ़ने के लिए लड़कों के समान ही पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। बेटियों के पोषण और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह बात महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर बिरला ने बुधवार को नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर चार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कही। बिरला ने लोगों से बेटा और बेटी को एक समान समझने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। इस मौके पर बेटी है अनमोल योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और कई अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर से वृत्त पर्यवेक्षक प्रदीप चौहान ने कहा कि दुनिया में 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। सर्वप्रथम इसका आयोजन वर्ष 2012 में किया गया था। दुनियाभर में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, उनके सेहतमंद जीवन से लेकर शिक्षा और कॅरियर के लिए मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से ही यह दिवस मनाया जाता है। भारत समेत कई देशों में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए, एक बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और कॅरियर में महिलाओं के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य है। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीला देवी ने सीडीपीओ और अन्य वक्ताओं का स्वागत किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी, कंचन कुमारी, पूजा, गीता, इशिता, महक, मंजू, परविंद्र, सुनीता, सिमरो, आशा, क्लासों देवी, रूबी खातून, नेहा, नीना, सुषमा, ममता और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन



महिलाओं खासकर किशोरियों को अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता और पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखना जरूरी है ताकि विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य की अनदेखी कई बार भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुमन लता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को चुनाव में दिया गया 33 फीसदी आरक्षण विधेयक आने वाले समय में महिलाओं की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

-नीतू।

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की प्रतिनिधि ने महिलाओं को प्रधानमंत्री जनधन योजना और अन्य वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

-नीला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से संचालित राष्ट्रीय पोषण माह और पोषाहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

-बृज बाला।

आभा आईडी बनाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने से संबंधित सर्वे के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा एनीमिया के लक्षण तथा बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की।


-सावित्री देवी

परंपरागत व्यंजनों को अपनाने तथा खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों के प्रयोग और हरी पत्तेदार सब्जियों के अधिक से अधिक उपयोग से होने वाले फायदों की जानकारी मिली है।
आशा कुमारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed