{"_id":"661bcbdf1ebf85eeb00a1a6e","slug":"donating-selflessly-is-the-greatest-wealth-of-a-human-being-kaundal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125688-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्वार्थ भाव से दान देना मानव की सबसे बड़ी पूंजी : कौंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्वार्थ भाव से दान देना मानव की सबसे बड़ी पूंजी : कौंडल
विज्ञापन
भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप बने आजीवन सहयोगी सदस्य
गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक अधिवेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी का वार्षिक अधिवेशन रविवार को निजी होटल में हुआ। इसमें भारतीय रक्षा इंजीनियर्स सेवा के चीफ इंजीनियर राजेश कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि जबकि एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था के संस्थापक डॉ. पीसी सैनी ने वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि संस्था के 70 सदस्यों ने आर्थिक रूप में सहयोग दिया है और 7 लाख 13 हजार 500 रुपये लोगों को वितरित किए हैं। वर्ष 2003 से आज तक संस्था ने 64 लाख 80 हजार 289 रुपये वितरित किए हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि गरीब परिवारों की आर्थिक मदद करना संस्था का सराहनीय कार्य है। निस्वार्थ भाव से दिया गया दान मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने लोगों से संस्था के साथ जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 50 हजार देने की घोषणा की। विशेष अतिथि भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है। उन्होंने आजीवन सहयोगी सदस्य के रूप में सदस्य बनने की घोषणा की। उन्होंने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक तारा चंद कौंडल को संस्था की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के 24 नए आजीवन सहयोगी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।