फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Donate your eyes... Your eyes can bring light to someone else's life

Hamirpur (Himachal) News: नेत्रदान करें... आपकी आंखें दूसरे की जिंदगी में ला सकती हैं उजाला

Fri, 29 Aug 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Donate your eyes... Your eyes can bring light to someone else's life
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारी व अन - फोटो : संवाद
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को नेत्रदान पखवाड़े के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने नेत्रदान पखवाड़े के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपकी आंखें किसी दूसरे व्यक्ति की अंधेरी जिंदगी में उजाला ला सकती हैं, इसलिए नेत्रदान जरूर करें। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आंखों के बारे में विशेष सावधानियां बरतने की अपील की तथा नेत्रदान करने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन

वहीं, बीरबल वर्मा ने बताया कि कॉर्निया संबंधी अंधता को कॉर्निया प्रत्यारोपण से ठीक किया जा सकता है। इसलिए, हम सबको नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए। भारत में लाखों लोग नेत्रहीन हैं। इसके अलावा विभिन्न कारणों से हर वर्ष 25 से 30 हजार लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा देते हैं। हमारे द्वारा किया गया नेत्रदान किसी नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति चाहे नजर का चश्मा लगा हो या आंखों का आपरेशन करवाया हो या दैहिक रोग से पीड़ित हो, सभी अपनी आंखें दान कर सकते हैं। इसमें कोई खर्चा नहीं आता है। यह एक निशुल्क सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed