{"_id":"627ff5346355123750059df0","slug":"doctors-round-at-11-00-am-patients-being-discharged-at-five-in-the-evening-hamirpur-hp-news-sml408857349","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों का राउंड 11:00 बजे, शाम पांच बजे डिस्चार्ज हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों का राउंड 11:00 बजे, शाम पांच बजे डिस्चार्ज हो रहे मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के महिला मेडिसिन वार्ड में उपचाराधीन मरीज।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को स्वस्थ होने या सेहत में सुधार होने पर डिस्चार्ज करने में देरी की जा रही है। चिकित्सक सुबह वार्ड में 11: 00 बजे राउंड कर स्वस्थ हुए मरीज को डिस्चार्ज करने के निर्देश दे देते हैं, लेकिन शाम पांच बजे तक इन मरीजों को डिस्चार्ज नहीं किया जाता है। पहले डिस्चार्ज संबंधी औपचारिकताओं के लिए मरीज इधर से उधर भटकते हैं। फिर अस्पताल कर्मचारियों की राह ताकते रहते हैं, लेकिन सुबह के बजाय इन्हें देर शाम को घर भेजा जा रहा है। इससे दूरदराज से दाखिल मरीजों को अपने घरों में पहुंचने में देरी होती है।
शुक्रवार शाम को भी मेडिसिन वार्ड में दाखिल त्रिफालघाट की एक महिला मरीज को चिकित्सकों ने राउंड के दौरान डिस्चार्ज करने के निर्देश दे दिए, लेकिन शाम पांच बजे उसे डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में गरीब परिवार से संबंधित इस महिला को अपने घर जाने के लिए बस नहीं मिली और टैक्सी कर उसे अपने घर जाना पड़ा।
समय पर डिस्चार्ज न होने से मरीजों व उनके तीमारदारों में अस्पताल प्रबंधन के प्रति रोष है। मरीजों एवं तीमारदारों माया देवी, जीवन लाल, बसंत राम, नीरज का कहना है कि सुबह राउंड के दौरान जब चिकित्सक डिस्चार्ज लिखते हैं तो उसी समय मरीजों को भेज दिया जाना चाहिए ताकि दूरदराज के मरीज समय पर घर पहुंच सकें। इस संबंध में एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि चिकित्सकों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।