फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Divya Chaudhary in Hindi calligraphy and Diya Chaudhary first in English.

Hamirpur (Himachal) News: हिंदी सुलेख लेखन में दिव्या चौधरी व अंग्रेजी में दिया चौधरी प्रथम

Fri, 15 Nov 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Divya Chaudhary in Hindi calligraphy and Diya Chaudhary first in English.
धनेटा स्कूल में बाल समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
सचित्र:
विज्ञापन


जिलेभर के स्कूल, कॉलेजों शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

विद्यार्थियों के लिए किया सांस्कृ तिक व खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों में सोमवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व मिठाइयां बांटी गईं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक टौणी देवी में कलस्टर स्तर पर बाल दिवस समारोह का अयोजन किया गया। प्राथमिक पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े बच्चों के साथ मिलकर फन गेम्स में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार इनाम जीते। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरठयाण जिला हमीरपुर में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से बनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदी सुलेख लेखन में दिव्या चौधरी प्रथम, तन्वी द्वितीय और शिल्पा तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख लेखन में दिया चौधरी प्रथम रही।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के विज्ञान क्लब ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मट्टाहनी में बाल दिवस के अवसर विज्ञान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विज्ञान क्लब के सदस्यों ने स्कूल में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरा, लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल स्कूल घड़ोह, राजकीय महाविद्यालय धनेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर, कन्या स्कूल हमीरपुर, राजकीय महाविद्यालय बड़सर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में बाल दिवस प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्कूलों में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

धनेटा स्कूल में बाल समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान

धनेटा स्कूल में बाल समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed