फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Divisional Commissioner flagged off voter awareness vehicle

Hamirpur (Himachal) News: मंडल आयुक्त ने मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना

Wed, 29 May 2024 03:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner flagged off voter awareness vehicle
मंडल आयुक्त राखिल काहलों ने मतदाता जागरुकता वाहन को रवाना करते हुए। स्रोत: लोक संपर्क विभाग
भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया भी रहे उपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिला हमीरपुर की मतदान प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान की कड़ी में अब एक मोबाइल वैन के माध्यम से भी आम लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है तथा उन्हें एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मंडी की मंडल आयुक्त राखिल काहलो ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया, जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed