फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Divisional basketball and chess sports competition begins

Hamirpur (Himachal) News: संभागीय बास्केटबाल और शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 29 Jun 2024 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divisional basketball and chess sports competition begins
कें द्रीय विद्यालय हमीरपुर में तीन दिवसीय संभागीय बास्केटबॉल व शतरंज खेलकूदप्रतियोगिता का शुभार
गुरुग्राम संभाग के 60 विद्यालयों से 110 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग की ओर से बालिकाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबाल और शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के 60 विद्यालयों से 110 खिलाड़ी भाग लेंगे। शतरंज के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तीन वर्गों में तीन- तीन प्रतिभागी और बास्केटबाल के 7 दल भाग लेंगे। प्रतियोगिता में तीनों वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।


केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अरविंद कुमार पटियाल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। प्रधानाचार्य सुनील चौहान (प्रतियोगिता निदेशक) ने कहा कि टूर्नामेंट सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए विद्यालय ने एक संचालक दल का गठन किया है। इसमें कृष्ण चंद, मुख्य आर्बिटर सारिका ठाकुर, उप-मुख्य आर्बिटर कुमारी श्वेता ठाकुर और नैंसी ठाकुर आर्बिटर की जिम्मेवारी संभालेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed