{"_id":"6897a1d2378d0b931202b2e5","slug":"districts-first-mahakal-jyotirling-established-in-jamli-dham-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163489-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जमली धाम में जिले का पहला महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जमली धाम में जिले का पहला महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थापित
Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
जमलीधाम में स्थापित जमलीधाम शिवलिंग। समिति।
हमीरपुर। ठाकुरद्वारा गोशाला परिसर, जमली धाम में शनिवार को जिला का पहला महाकाल ज्योतिर्लिंग (शिवलिंग) स्थापित किया गया। खास बात यह है कि यह शिवलिंग मध्य प्रदेश के बकावा गांव से लाया गया है।
बकावा, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे स्थित एक गांव है, जो अपने प्राकृतिक रूप से बनने वाले नर्मदेश्वर शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है। ये शिवलिंग नर्मदा नदी के पत्थरों से बनते हैं। जमली धाम में छह दिनों से जारी रूद्र महाअभिषेक अनुष्ठान की पुर्णाहूति हुई। विधायक आशीष शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
जमली धाम समिति के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि आचार्य सुनील गौतम (सोनू) के नेतृत्व में 18 विद्वान रुद्र महाअभिषेक अनुष्ठान में शामिल रहे। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि छह दिनों से चले इस अनुष्ठान में लोगों का भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
वर्ष 1999 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस धाम की नींव रखी। उनके मार्गदर्शन में धाम लोगों के सहयोग से गोसेवा में जुटा है। धाम में अब महाकाल भी साक्षात स्थापित हुए हैं। लोगों का इस आयोजन में बड़ा सहयोग रहा है। महाकाल शिवलिंग को खासतौर पर मध्य प्रदेश के बकावा गांव से लाया गया है। अनुष्ठान में सैकड़ों लोगों ने हाजिरी भरकर महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।