फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   district Sanik board election

मेजर रमेश चंद शर्मा बने जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष

Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला सैनिक बोर्ड हमीरपुर का पुनर्गठन कर दिया गया है। जिलाधीश एवं जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार उपायुक्त हमीरपुर जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक इसके सदस्य सचिव और मेजर रमेश चंद शर्मा उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड के सरकारी सदस्यों के रूप में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नाबार्ड के प्रबंधक, एसडीएम हमीरपुर, डीपीडीओ, सेना भर्ती अधिकारी, उच्चतर और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, जिला लोक संपर्क अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग के एडीओ, जिला रोजगार अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रभारी और सीएसडी कैंटीन के प्रबंधक को शामिल किया गया है। बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों में नेरी के ऑनरेरी कैप्टन अजय कुमार और वार्ड नंबर-5 सुजानपुर के कैप्टन अमर सिंह राणा के अतिरिक्त बोर्ड के गणमान्य व्यक्तियों में गांव फस्टे के प्रभात चौधरी, वार्ड नंबर-4 सुजानपुर के सुनील कुमार, दरकोटी के विजय बहल और वार्ड नंबर-2 भोटा के अरुण कुमार के नाम शामिल किए गए हैं। गैर सरकारी सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से आगामी तीन वर्ष तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed