फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Project Officer honored the participants

Hamirpur (Himachal) News: जिला परियोजना अधिकारी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Fri, 04 Oct 2024 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। प्रशिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को डाइट हमीरपुर में हुआ। कार्यशाला में प्रशिक्षकों को पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र की नई जानकारियां दी गईं। कार्यशाला के समापन समारोह में जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंतिम दिन असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस राजेंद्र कटोच ने प्रतिभागियों को वित्तीय नियमों की जानकारी दी। जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने सेवाओं के नियमों पर प्रकाश डाला। राज्य समन्वयक मूल्यांकन एवं प्रमाणन प्रभारी, वर्षा सूद ने शिमला स्थित एसपीडी कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया। जिला समन्वयक प्रताप चंद ने बताया कि इस प्रशिक्षण से पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षकों को तैयार करने के लिए अत्याधुनिक जानकारी और तकनीकी कौशल प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, सोलन और ऊना के 69 व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इस प्रशिक्षण से न केवल छात्रों को बल्कि प्रशिक्षकों को भी महत्वपूर्ण लाभ होगा, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत होगी। समापन समारोह में जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed