फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District President raised demand for dissolution of Block Congress Executive Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सुजानपुर को भंग करने की जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग

Thu, 14 Mar 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एकजुटता से कार्य करने के दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने वीरवार को सुजानपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर कमर कस ली है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस संगठन से ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सुजानपुर को भंग करने की मांग भी उठाई है।

कहा कि सुजानपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तथा प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एकजुटता से कार्य करने के टिप्स दिए। भारती ने कहा कि बिना वजह से विकास कार्य को लटकाने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह बिल्कुल निराधार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुजानपुर में बिना भेदभाव से विकास कार्य करवा रहे हैं। सुजानपुर में अस्पताल का दर्जा बढ़ाना, टौणी देवी में डिग्री कॉलेज खोलना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की ही देन रही है तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेस की नीतियों पर अंगुली उठा रहे हैं, बिल्कुल गलत है। प्रदेश कांग्रेस संगठन से ऐसी कार्यकारिणी को भंग करने की मांग की है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कैप्टन चमैल सिंह, राजकुमार शर्मा, सुषमा शर्मा, दीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, देशराज ठाकुर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed