{"_id":"56ea9eb34f1c1b1e118b45a2","slug":"district-library-to-het-new-building-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुस्तकालय को मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुस्तकालय को मिलेगा अपना भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में चल रहे जिला पुस्तकालय को शीघ्र अपना भवन मिलेगा। प्रदेश सरकार से पुस्तकालय के नए भवन के लिए छह करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। 1.45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जिला पुस्तकालय को मिल भी चुकी है। बजट मिलते ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लंबे समय के बाद पहली बार जिला पुस्तकालय को 20 हजार का बजट नई किताबें की खरीदने के लिए मिला है। वहीं, 56,500 रुपये का बजट लाइब्रेरी में समाचार पत्रों और मैगजीन की खरीद के लिए मिला है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के पास ही जिला पुस्तकालय भवन का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
वर्तमान में जिला पुस्तकालय शिक्षा विभाग के भवन में चल रहा है। लेकिन यहां पाठकों को बैठने के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
जारी हुए हैं पौने तीन सौ कार्ड
जिला पुस्तकालय हमीरपुर में पाठकों के लिए कुल 290 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 130 नए कार्ड हाल ही में रिन्यू भी करवाए गए हैं। करीब 50 लोग लाइब्रेरी में नियमित तौर पर पुस्तकें, समाचार पत्र और मैगजीन पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
जिला पुस्तकालय के नए भवन के लिए प्रदेश सरकार से छह करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। 1.45 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
- भूपेंद्र मोहन दत्त, प्रभारी, जिला पुस्तकालय, हमीरपुर