{"_id":"5fe73c218ebc3e3dac693ab4","slug":"distric-president-fight-nager-parishad-election-hamirpur-hp-news-sml355733847","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद हमीरपुर के चुनाव में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भी कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद हमीरपुर के चुनाव में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भी कूदे
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के चुनाव में इस बार कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वार्ड नंबर सात से जिला कांग्रेस समन्वय समिति के समक्ष करीब दो सप्ताह पूर्व आवेदन किया है। इस वार्ड से निवर्तमान में कांग्रेस की पार्षद मनोरमा लखनपाल हैं लेकिन, इस वार्ड से मनोरमा के पति चेतन लखनपाल ने भी दावेदारी जताई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों से नगर परिषद के आधा दर्जन वार्डों से बागी चुनाव में कूद गए हैं।
कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की ओर से नगर परिषद के प्रत्याशियों की घोषणा के बावजूद असंतुष्टों ने दोनों दलों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। वार्ड नंबर चार से भाजपा ने दीप कुमार बजाज तो कांग्रेस ने रीता खन्ना को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन, यहां भाजपा से अनिल सोनी, संदीप भारद्वाज ने निर्दलीय चुनाव में उतरने की घोषणा की है। इसी तरह राकेश हांडा भी इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 7 से भाजपा ने मनोज मिन्हास को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन, इसी वार्ड से भाजपा के अनमोल कुमार ने वीरवार को निर्दलीय नामांकन भरा है। इसी तरह वार्ड नंबर 8 से भाजपा ने राज कुमार राजू को प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन, इस वार्ड से अनिल शर्मा उर्फ बंटी ने नामांकन भरा है।
कांग्रेस ने इस वार्ड से संजीव ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन, इस वार्ड से सुशील शर्मा समेत कई अन्य बिना किसी बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 9 और 11 नंबर वार्ड से भी कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से असंतुष्टों को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन, कोई भी मानने को अभी तक तैयार नहीं है। हालांकि, चुनाव आयोग ने 31 दिसंबर नामांकन वापसी की तारीख तय की है। इसलिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की असल तस्वीर 31 दिसंबर को ही साफ होगी।