फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Distribution of home isolation kits started in the district

जिले में होम आइसोलेशन किट का वितरण शुरू

Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 संक्रमितों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली विशेष होम आइसोलेशन किट का वितरण हमीरपुर जिले में भी शुरू हो गया है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह किट प्रदान करने का अभियान बुधवार से शुरू हो गया। जिला मुख्यालय हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होम आइसोलेशन किट बांटने का यह अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि यह होम आइसोलेशन किट घर में पृथकवास में रह रहे संक्रमित लोगों के लिए उपयोगी होगी। प्रत्येक किट में रोगियों के लिए निर्देशिका, थर्मामीटर, च्यवनप्राश, काढ़ा, सैनिटाइजर, मास्क, मल्टीविटामिन, कैल्शियम, विटामिन-सी तथा जिंक की गोलियां, आयुर्वेदिक दवाई कुदनीर, मुख्यमंत्री का पत्र, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ संदेश का कार्ड और सभी वस्तुओं की सूची शामिल है। उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. चिरंजीलाल चौहान ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि कोविड-19 महामारी से बचाव एवं सावधानियों के बारे में समय-समय पर जारी सरकार के निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें। विधायक कमलेश कुमारी ने बीएमओ भोरंज ललित कालिया की उपस्थिति में कोरोना किट लांच की। इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इस सराहनीय सोच के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो संक्रमित मरीज हैं, उनको यह किट प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। साथ ही उन्होंने विभाग को भी निर्देश दिए कि यह किट आशा वर्कर के माध्यम से शीघ्र अति शीघ्र कोरोना पीड़ित व्यक्ति तक पहुंचाएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने इसके वितरण का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके वितरण के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा और उपमंडल अधिकारी बड़सर प्रदीप कुमार के माध्यम से यह किट आगामी वितरण के लिए प्रदान की गई।

उधर, एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मान े नागरिक अस्पताल सुजानपुर में होम आइसोलेशन किट लांच की। उन्होंने विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए कि इस होम आइसोलेशन किट को कोविड-19 मरीजों के घर जाकर उनको दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed