{"_id":"66d869930eee4bf4560e2987","slug":"discussion-regarding-improvement-in-the-level-of-education-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135112-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर चर्चा
विज्ञापन
केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और केंद्र प्रभारियों की बैठक में मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को हमीरपुर खंड के 20 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और केंद्र प्रभारी अध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने की।
इस बैठक में मुख्य रूप से नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के बारे में अवगत करवाया गया है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की स्टडी है, जिसमें देश की शिक्षा व्यवस्था की परख की जाती है। यह सर्वेक्षण नवंबर में राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इसमें इस बार तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के छात्रों के शिक्षा के स्तर का आकलन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश का शिक्षा स्तर में कोरोना महामारी के बाद 20वां रैंक है, जिसे सुधारने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी स्कूलों में जीरो पीरियड की शुरुआत की गई है। इसमें छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। छात्रों से जीरो पीरियड में कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं, ताकि नेशनल सर्वे टीम के सामने छात्र हड़बड़ा न सकें। इसके अलावा क्लस्टर हेड को नवोदय विद्यालय की पढ़ाई को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र नवोदय परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो सकें। इस का आयोजन जनवरी 2025 में प्रस्तावित है। नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए आजकल रजिस्ट्रेशन हो रहा है। जिसकी आखिरी तारीख 16 सितंबर रखी गई है। इसमें ज्यादा से ज्यादा छात्रों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि छात्र नवोदय परीक्षा में बढ़-चढक़र भाग ले सकें। विभागीय आदेश के अनुसार कम संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को नजदीक के स्कूलों में समायोजित करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।