फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discussion on problems and demands of retired employees

Hamirpur (Himachal) News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा

Fri, 05 Jul 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
सरकार से शीघ्र जेसीसी का गठन करके मुख्य सचिव से बैठक बुलाने की मांग
विज्ञापन


पेंशनरों के चिकित्सा बिल और लीव इन कैशमेंट का नहीं हुआ भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन नादौन की बैठक शुक्रवार को नादौन में हुई। इसमें संगठन की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के अध्यक्ष पीडी शर्मा ने शिमला में संपन्न हुई प्रदेशस्तरीय बैठक का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष पीडी शर्मा तथा महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि इस बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में मांग की गई कि आपदा और चुनाव के कारण जेसीसी का गठन नहीं हुआ था। इसलिए सरकार शीघ्र जेसीसी का गठन करके मुख्य सचिव जेसीसी की बैठक बुलाए ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। चौधरी ने कहा कि पेंशनरों के चिकित्सा बिल, लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे पेंशनरों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन ने सरकार से मांग की है कि कंप्यूटेशन की अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष किया जाए, क्योंकि ऐसी ही व्यवस्था गुजरात और केरल में होने जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए। इस अवसर पर मेहर सिंह, रविंद्र पुरी, शांती स्वरूप, प्रीतम चंद, सुभाष बस्सी, डीएस मिन्हास, ओम प्रकाश शर्मा, प्रगन्नाथ, जगदीश चंद, वेली राम जसवाल, कुलदीप, नानक चंद, विशंबर दत्त, शिव कुमार, अमर चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed