फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discussion on problems and challenges of students

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों की समस्याओं और चुनौतियों पर की चर्चा

Thu, 29 Feb 2024 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Discussion on problems and challenges of students
राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी में शिक्षा संवाद में भाग लेते अभिभावक स्रोत  : संस्थान
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिलेभर के स्कूलों में सोमवार को चौथे शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की समस्याओं, चुनौतियों व उपलब्धियों के बारे में चर्चा की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में बुधवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों सहित विद्यालय के अध्यापकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉक्टर रत्नचंद ने अभिभावकों को संबोधित किया एवं शिक्षा संवाद पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन



दिम्मी में टीचिंग लर्निंग पर चर्चा
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी में शिक्षा संवाद में बच्चों के अभिभावकों को मुख्याध्यापक सुमन कुमारी ने टीचिंग- लर्निंग विषय तथा परीक्षाओं से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबों को पढ़ने में रूचि कैसे पैदा की जाए, इसमें अभिभावकों की भी भूमिका रहेगी। इस मौके पर कंप्यूटर व हिंदी अध्यापक रचना कुमारी, पूर्व संस्कृत अध्यापक कुलदीप शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान रीता देवी, सदस्य शशि बाला, पूर्ण कुमार, सरिता, डोली देवी, रुमलां देवी, अंजना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कन्या पाठशाला सुजानपुर में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव बताए
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुजानपुर में बुधवार को मुख्याध्यापक आभा गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति, बच्चों के अभिभावकों व विद्यालय के अध्यापकों ने भाग लिया। इसमें शिक्षा का अधिकार 2009, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, शिक्षा की गुणवत्ता, नकल के नकारात्मक पहलू, वोकेशनल शिक्षा के महत्व आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौरी में 70 अध्यापकों और शिक्षकों ने शिक्षा संवाद में लिया हिस्सा
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में चौथा और आखिरी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 70 अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने कहा कि स्कूल अभिभावक और छात्रों के बीच बेहतर संवाद हो सके, इसी को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की गई। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार, कुलदीप सिंह, नरेश, कुलभूषण, निशा देवी, बिंदु बाला, नेहा सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed