फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discussion on ensuring participation of workers in the conference

Hamirpur (Himachal) News: सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

Mon, 15 Dec 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Dec 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। रविंद्र रवि ने कहा कि संयुक्त मोर्चा सम्मेलन संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा और इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सम्मेलन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने जैसे अहम बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed