फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discounts on Dhanteras and GST cuts boost utensils business

Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर छूट और जीएसटी कटौती से बर्तन कारोबार ने भरी उड़ान

Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Discounts on Dhanteras and GST cuts boost utensils business
विशाल पुरी
हमीरपुर। दीपावली से पूर्व धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। हर बार इस पर्व पर विशेष छूट के ऑफर कारोबारी देते हैं, लेकिन इस छूट के साथ इस बार जीएसटी कटौती से बर्तन कारोबार को गति मिल सकती है।
विज्ञापन

पहले बर्तनों पर 12 फीसदी जीएसटी था, जो कि घटकर अब पांच फीसदी हो गया है। इस दिन लोग न केवल सोने और चांदी से बने गहनों की खरीदारी करते हैं, बल्कि इस दिन बर्तनों की खूब खरीदारी होती है। ऐसे में धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बर्तनों की दुकानों पर स्टील, पीतल, कांसे और अन्य धातुओं के बर्तन भी सजना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार ग्राहकों को जीएसटी कटौती का लाभ भी मिल रहा है। ग्राहकों को पहले जहां 10 से 18 फीसदी छूट मिलती थी, वहीं अब जीएसटी कटौती से यह 25 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर में धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। बाजार में स्टील, पीतल, तांबे, कांसे के बर्तन उपलब्ध हैं। बाजार में स्टील 250 रुपये से 1100 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। तांबा 1100 रुपये से शुरू हो रहा है। पीतल के दाम भी 750 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
वहीं, दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए स्टील पर 20 से 60 फीसदी की छूट दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की पसंद को देखते हुए डिजाइनदार बर्तन भी दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। धनतेरस को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानदारों की मानें तो धनतेरस के दिन नए बर्तनों की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है।


धनतेरस को लेकर लोग पीतल, तांबा, कांसा और स्टील के बर्तन खरीदते हैं। ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं। लोग ट्राईप्लाई के बर्तन अधिक पसंद कर रहे हैं, तो उनकी पसंद को देखते हुए नए-नए डिजाइन के बर्तन बेचने के लिए रखे हुए हैं। -अंकित पुरी, दुकानदार

जीएसटी कटौती होने से दामों में अंतर आया है। ग्राहकों को 20 से 25 फीसदी छूट दी जा रही है। लोगों में खरीदारी को लेकर रुझान है। पहले लोगों को 15 से 20 फीसदी छूट दी जाती थी। बर्तनों के दाम गुणवत्ता के आधार पर तय किए गए हैं। - राजेश पुरी, दुकानदार

धनतेरस को लेकर लोग थोड़ी बहुत खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन धनतेरस के दिन लोग अधिक ग्राहक खरीदारी करते हैं। स्टील के बर्तनों पर अलग-अलग छूट दी जा रही है। हमारे पास स्टील की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। -विक्रांत सोनी, दुकानदार


धनतेरस पर लोगों में खरीदारी को लेकर काफी रुझान रहता है। सोने व चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने से इस बार अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। लोगों को जीएसटी का भी लाभ मिल सकेगा। बाजार में अलग-अलग डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं। -विशाल पुरी, दुकानदार

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विशाल पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed