{"_id":"65244bedefdc71eeba062984","slug":"disaster-affected-schools-did-not-get-budget-even-after-two-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10649-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आपदा से हमीरपुर में प्रभावित हुए 114 स्कूल, दो महीने बाद भी नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आपदा से हमीरपुर में प्रभावित हुए 114 स्कूल, दो महीने बाद भी नहीं मिला बजट
Tue, 10 Oct 2023 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आपदा के बाद दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन आपदा प्रभावित 114 स्कूलों को बजट नहीं मिल सका है। इन स्कूलों में भारी बारिश के कारण लगभग 3.67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा दीवारें, खेल मैदान, रसोईघर, शौचालयों सहित कक्षाओं के कमरे क्षतिग्रस्त हुए थे। कई स्कूलों के भवन असुरक्षित होने के कारण विद्यार्थियों को अस्थायी तौर पर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर वहां कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
आपदा के कारण वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सबसे अधिक नुकसान पौहंज स्कूल को पहुंच था। स्कूल के शौचालाय, रसोईघर सहित खेल मैदान के साथ लगता डंगा ढह गया था। इससे स्कूल को लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मगर स्कूल को अभी तक मरम्मत कार्य करवाने के लिए बजट ही जारी नहीं हो सका है।
वहीं, प्राथमिक स्कूलों में सबसे अधिक नुकसान भखेड़ा में हुआ है। बारिश के कारण स्कूल के बरामदे के स्तंभ क्षतिग्रस्त हुए, खेल मैदान में दरारें आ गईं और शौचालय बी गिर गए हैं। इससे स्कूल में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शेष अन्य स्कूलों में संपर्क रास्ते, स्कूल परिसर के साथ भूस्खलन सहित भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिक्षा विभाग ने दो महीने पहले प्रभावित स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर बजट मंजूरी के लिए निदेशालय भेज दी है। मगर अभी तक बजट जारी न होने से स्कूलों में शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश के कारण जिला के 67 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक प्रभावित हुए हैं। स्कूलों को 2.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के चलते उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाया जा रहा है। स्कूलों को अभी तक मरम्मत कार्य के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
- अनिल कुमार, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर।
- जिले के 47 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। स्कूलों की सुरक्षा दीवार से लेकर कक्षाओं के कमरे क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
-अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर।