{"_id":"67f02e9598ee5abaf30bf12a","slug":"dirt-is-being-spread-by-dairy-industry-complaint-submitted-to-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-152506-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डेयरी उद्योग से फैलाई जा रही गंदगी, एसडीएम को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डेयरी उद्योग से फैलाई जा रही गंदगी, एसडीएम को सौंपी शिकायत
Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से सटी एक पंचायत में डेयरी उत्पादों से जुड़ी एक फैक्ट्री के मालिक पर प्रदूषण फैलने के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए है। लोगों ने इस बाबत एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह को शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा कि उद्योग बिना संबंधित विभागों की मंजूरी के लगाया गया है। उद्योग स्थापित करने से पूर्व संबंधित विभागों से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। गांव में प्रदूषण फैलाया जा रहा है। उद्योग के कचरे और गंदे पानी को नाले में फेंका जा रहा है। यहां पर पेजयल स्रोतों के प्रदूषित होने की आशंका है। अनिल, सुनील, विजय, विपन का कहना है कि पेजयल स्रोतों का पानी गंदा होने की आशंका है। ऐसे में एसडीएम को शिकायत दी गई है। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। इस विषय पर उद्योग विभाग हमीरपुर के जीएम को शिकायत पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन