फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Direct bus service should be started from Bhoranj to Ludhiana via Kharwar.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज से लुधियाना वाया खरवाड़, सीधी बस शुरू की जाए

Tue, 06 Jan 2026 05:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Jan 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
यात्री बोले-रूट पर लंबी दूरी की बसें न चलने से हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल में भोरंज से लुधियाना के लिए वाया भ्याड़, खरवाड़, पट्टा सीधी बस शुरू की जाए। लोगों का कहना है कि सीधी बस सुविधा न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों को टैक्सी लेकर जाहू, हमीरपुर और पट्टा पहुंचना पड़ता है। यहां से बस लेकर लुधियाना सहित अन्य शहरों के लिए रवाना होते हैं। यात्रियों में रविंद्र, राजन, कमल, सुमित ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भोरंज के कई लोगों को रोजगार सहित अन्य कार्यों के लिए लुधियाना जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले भी एचआरटीसी निगम प्रबंधन से लुधियाना के लिए सीधी बस की मांग उठाई गई है लेकिन अभी तक इस संबंध में सकारात्मक पहल नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से दोबारा मांग उठाई है कि लुधियाना के लिए सीधी बस सुविधा दी जाए। इससे यात्रियों का आवागमन आसान होगा। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग प्राप्त नहीं हुई है। यदि मांग आती है तो इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed