Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diotasiddh temple doors will not open 24 hours now

अब 24 घंटे नहीं खुलेंगे दियोटसिद्ध मंदिर के कपाट

Mon, 22 Mar 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Diotasiddh temple doors will not open 24 hours now
नो मास्क नो सर्विस का पोस्टर लांच करती हुईं उपायुक्त व सीएमओ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब श्रद्धालु 24 घंटे दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर के कपाट सुबह पांच से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। इस संबंध में उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने चैत्र मेलों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। जबकि मंदिर में हवन, भजन-कीर्तन और लंगर तथा सराय में रात्रि ठहराव पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। स्थानीय लोगों के रोजगार को देखते हुए श्रद्धालु बाबा का रोट खरीद सकते हैं, लेकिन मंदिर में चढ़ाने के बजाय इसे अपने साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही बाबा की आरती अब ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने सोमवार को नो मास्क, नो सर्विस पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों, होटल, ढाबों, टैक्सियों और बसों में लगाया जाएगा। किसी भी प्रतिष्ठान में बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। पूर्व की भांति सामाजिक दूरी नियमों का पालन करना होगा। नियमों की अवहेलना पर कारोबारियों और ग्राहकों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिलेभर में मेलों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सभी कार्यक्रमों के लिए प्रशासन से पूर्व की भांति ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अनुमति प्रदान की जाएगी। खुले में अधिकतम 200 लोग, जबकि बंद कमरे या सभागार में 50 लोग अनुमति लेकर एसओपी के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। लेकिन धाम के लिए पहले खाना पकाने वालों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रहेगा। जिला में सोमवार तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 78 हो गई है। जिसमें से 3 को सघन उपचार केंद्र में जबकि अन्य गृह संगरोध में हैं। 23570 लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। जबकि 15 अप्रैल से पूर्व शेष लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed