{"_id":"66c9c0e96a9c5d201c08ccf0","slug":"difficulties-increased-due-to-lack-of-toilet-in-new-shopping-complex-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134256-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नए शॉपिंग कांप्लेक्स में शौचालय न होने से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नए शॉपिंग कांप्लेक्स में शौचालय न होने से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
खासकर महिलाओं को हो रही अधिक परेशानी
नए शॉपिंग कांप्लेक्स में बनाई गई हैं करीब 50 दुकानें, शौचालय एक भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कुछ समय पूर्व खोखा मार्केट को नए शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट किया गया है। यहां पर सभी दुकानदारों को दुकानें उपलब्ध करवाई गई हैं, लेकिन कांप्लेक्स में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में इस कांप्लेक्स में कार्य कर रहे दुकानदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जो महिलाएं यहां पर दुकान करती हैं उन्हें तो अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां करीब 50 दुकानें हैं। कांप्लेक्स में जो महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं उन्हें भी कहीं शौचालय की सुविधा नहीं मिलती। इससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ममता, नीरज, मधु, इंदु, कविता, विवेक आदि ने कहा कि इतने बड़े कांप्लेक्स में एक भी शौचालय नहीं है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर एक शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा हो। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि समस्या का हल करने का प्रयास किया जाएगा।